बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
07-Jan-2023 07:57 PM
MOTIHARI: 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ने का एलान करने वाले नीतीश कुमार की मंशा आखिरकार क्या है. काफी दिनों तक नीतीश कुमार के करीबी रहे प्रशांत किशोर ने मीडिया को नीतीश कुमार का इरादा समझाया. प्रशांत किशोर ने कहा-किसी गलतफहमी में मत पड़िये कि नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव से प्यार हो गया है. ये सब रणनीति है और लिख लीजिये समय आने पर मेरी बात सच साबित होगी।
क्या नीतीश की नियत
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की पहचान सिर्फ इसी बात से है कि लोग राजद यानि लालू-राबड़ी शासनकाल से उनकी तुलना करते हैं. नीतीश कुमार हमेशा यही कहते हैं कि आरजेडी के समय बहुत स्थिति खराब थी, हमने सब कुछ ठीक कर दिया. अब नीतीश कुमार को ये मालूम है कि 2025 के बाद वे किसी सूरत में सक्रिय राजनीति कर नहीं सकते. अब वे ऐसा उपाय कर रहे हैं कि बिहार के लोग उन्हें 2025 के बाद भी याद करें।
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ और सिर्फ इस कारण से तेजस्वी यादव का नाम ले रहे हैं ताकि 2025 में उनके जाने के बाद तेजस्वी यादव आय़ें तो बिहार में फिर से जंगलराज आ जाये. जब फिर से जंगलराज आ जायेगा तो जनता नीतीश कुमार को याद करेगी. लोग कहेंगे कि इससे बढ़िया तो नीतीश कुमार ही थे. नीतीश कुमार लोगों के जेहन में बने रहेंगे. अगर 2025 में कोई बढ़िया मुख्यमंत्री आ जायेगा तो फिर नीतीश कुमार का कोई नाम नहीं लेगा। लोग कहेंगे कि नीतीश कुमार सही में बहुत बेकार था।
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की यही पॉलिटिक्स है. अभी यकीन न हो तो इस बात को लिख लीजिये. समय आने पर आपको मेरी बात याद आयेगी. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमसे ज्यादा नीतीश कुमार को कौन जानता होगा. उन्हें तेजस्वी यादव से कितना प्यार है ये भी हमसे बेहतर कौन समझेगा. उनकी सोंची समझी रणनीति है कि 2025 तक बिहार की सत्ता में रहना है तो तेजस्वी को साथ ले आये. फिर ऐसे आदमी को बिठा कर जाओ कि जनता कहे कि इससे बढ़िया तो नीतीश कुमार ही थे।