सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट
07-Mar-2020 12:55 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. प्रशांत किशोर की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. पीके ने एडीजे 12 की कोर्ट में याचिका डाली थी. फिर इस मामले में 12 मार्च को सुनवाई होने वाली हैं. प्रशांत के खिलाफ कांग्रेस के शाश्वत गौतम ने कंटेट चोरी के लेकर सिविल कोर्ट में 10 करोड़ रुपए के मानहानि का केस दर्ज कराया है. इस केस पर ही आज सुनवाई हो रही थी. सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने जमनात रद्द कर दिया है.
प्रशांत किशोर ने 3 मार्च को दायर की थी याचिका
अपने खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद प्रशांत किशोर ने जमानत के लिए 3 मार्च को पटना के जिला जज की कोर्ट में अर्जी दायर की थी. प्रशांत किशोर के खिलाफ कांग्रेस नेता शाश्वत गौतम ने जालसाजी का आरोप लगाते हुए पटना के पाटलिपुत्र थाने में केस दर्ज कराया था.
प्रशांत किशोर के खिलाफ कंटेंट चोरी का आरोप
प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्रा थाने में दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी में उनपर अपने अभियान बात बिहार की के लिए कंटेंट की चोरी करने का आरोप लगा है. FIR में शाश्वत गौतम ने एक अन्य युवक ओसामा पर भी आरोप लगाया है. ओसामा पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ सचिव का चुनाव लड़ चुका है. FIR के मुताबिक शाश्वत गौतम ने 'बिहार की बात' के नाम से अपना एक प्रोजेक्ट बनाया था, जिसे भविष्य में लॉन्च करने की बात चल रही थी. इसी बीच उनके यहां काम करने वाले ओसामा नाम के युवक ने इस्तीफा दे दिया. आरोपों की मानें तो उसी ने शाश्वत गौतम के प्रोजेक्ट बिहार की बात के सारे कंटेंट प्रशांत किशोर के हवाले कर दिए. इसके बाद प्रशांत किशोर ने सारे कंटेंट को अपनी वेबसाइट पर डाल दिया.