Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
12-Oct-2023 06:44 PM
By First Bihar
PATNA: बक्सर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कह दिया है कि नीतीश कुमार अपनी खैरात मस्जिदों में जाकर बांटें हादसे के शिकार लोगों को उनके खैरात की जरुरत नहीं है तो वहीं घटनास्थल पर मुख्यमंत्री के नहीं पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने पर चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला है।
प्रशांत किशोर ने कहा है कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते नीतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे नहीं और कहा कि जिले के अधिकारियों को आदेश दिया है। दुखद मृत्यु हो गई ये हम लोग देख-सुन रहे हैं। सबसे दुखद यह है कि बिहार धरती में मात्र ऐसा राज्य है, जहां 100 से अधिक लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं, 4 लोगों की दुखद मौत हो जाए और राज्य के मुखिया नीतीश कुमार इतना अहंकारी हैं कि देखने तक नहीं गए। अगर किसी देश के किसी राज्य में दुखद मृत्यु हो जाए तो अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति को सब काम छोड़कर जाना वहां पड़ेगा।
पीके ने कहा कि बिहार का मुखिया इतना अहंकारी हो गया है कि देखने तक नहीं आया। यह अहंकार क्यों है? क्योंकि ये आदमी जानता है कि वोट आप किसी को दीजिए मुख्यमंत्री तो मुझे ही बनना है। फेविकोल लगाकर कुर्सी पर बैठ गया है, वोट किसी भी दल को दीजिए हर बार मुख्यमंत्री यही आदमी बन जाता है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों छपरा में जहरीली शराब पीने से 70 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी और ये आदमी पॉकेट में हाथ डालकर कहता था कि जो पियेगा वो मरेगा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग अगर ऐसे आदमी को वोट देते हैं, तो गलती नीतीश कुमार की नहीं है बिहार की जनता की है। जिसने आपके बच्चों का निवाला छीन लिया, आपके बच्चों की जिसने अनपढ़ बना दिया, जिसने आपके बच्चों को मजदूर बना दिया उस आदमी को आप जाकर वोट देते हैं, तो आपसे बड़ा गुनाहगार कोई और नहीं है?