ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / बिहार में CAA लागू होने से रोकेंगे PK, प्रशांत किशोर ने राहुल प्रियंका...

बिहार में CAA लागू होने से रोकेंगे PK, प्रशांत किशोर ने राहुल प्रियंका की शान में पढ़े कसीदे

12-Jan-2020 10:00 AM

PATNA : जेडीयू नेता प्रशांत किशोर बिहार में CAA को लागू होने से रोकेंगे. CAA के मुद्दे पर भले ही अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की मुखालफत कर रहे हो लेकिन PK इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की शान में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने NRC और CAA का विरोध करने के लिए राहुल और प्रियंका को धन्यवाद बोला है। PK ने इन दोनों नेताओं की पहल के लिए विशेष आभार जताने की बात कही है। 

कांग्रेस नेताओं को शुक्रिया कहने के साथ-साथ प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से कहा है कि बिहार में CAA और NRC लागू नहीं किया जाएगा। प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की तरफ से CAB को संसद में समर्थन दिए जाने पर खुलकर नाराजगी जताते हुए विरोध किया था। PK के इस विरोध के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई थी। नीतीश से मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने CAA पर चुप्पी साध ली थी लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा था कि बिहार में NRC लागू नहीं करने का भरोसा नीतीश कुमार ने दिया है। लेकिन अब एक बार फिर से प्रशांत किशोर यह कह रहे हैं कि बिहार में CAA भी लागू नहीं होगा। 

बिहार में CAA लागू नहीं करने का भरोसा प्रशांत किशोर कैसे दे रहे हैं या तो वही बताएंगे लेकिन जनता दल यूनाइटेड ने जिस तरह CAA का समर्थन किया उससे PK बके दावे मेल नहीं खाते। फिलहाल प्रशांत किशोर अपनी पार्टी के नेताओं की फिक्र किए बगैर कांग्रेस के नेताओं से नजदीकियां बढ़ाते नजर आ रहे हैं।