Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
13-Aug-2024 02:35 PM
By First Bihar
JAMUI: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो दिवसीय यात्रा पर जमुई पहुंचे। जमुई पहुंचते ही हजारों लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आईं हजारों की संख्या में महिलाओं ने भी प्रशांत किशोर का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हजारों लोगों को संबोधित करते हुए किया।
जमुई नगर परिषद के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करने के बाद उन्होंने नगर पंचायत सिकंदरा में जन सभा को संबोधित किया। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में भ्रमण के लिए निकले प्रशांत किशोर ने बिहार में जन सुराज के द्वारा चलाए जा रहे मुहिम के बारे में बताई। अगले साल बिहार में जनता का राज स्थापित होगा और बिहार के लोगों को लालू, नीतीश और भाजपा से मुक्ति मिलेगी। तीनों को जनता काट कर फेंक देगी।
प्रशांत किशोर ने जमुई में प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि 2025 विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता राजद, जदयू और भाजपा को नकार देगी। साथ ही साथ जदयू पर कहा की 2025 में नीतीश बाबू को 20 सीट भी नहीं मिलेगी। प्रशांत किशोर ने जदयू पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश अकेले लड़े या भाजपा-राजद के साथ, जनता 20 सीट भी नहीं देने वाली। 2015 में तो हमने कंधा लगाया था और मदद किया था तो महागठबंधन की सरकार बन गई थी। फिर 2020 में 42 सीट आया था, लेकिन इस बार परिणाम बिलकुल विपरित होगा और इस बार जनता राजद और जदयू को उखाड़ फेंकेगी।
प्रशांत किशोर ने आगे राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद को पत्र निकालकर अपने लोगों को रोकना पड़ रहा है। पत्र में कहा जा रहा है कि लालू जी के विचारों का सम्मान करते हैं तो पार्टी छोड़कर नहीं जाइए। इसका मतलब क्या हुआ अब राजद के नेता तेजस्वी के नाम पर रुकने नहीं वाले हैं। पत्र निकालकर राजद वाले अपने नेता को रोक रहें है। राजद 2025 में कोई फैक्टर ही नहीं हैं। इसलिए 2025 विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से जन सुराज और NDA के बीच होने वाला है।
वही जन सुराज के जिला कार्यालय में मंगलवार को मुज़फ़्फ़रपुर के जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। यह घोषणा नेताओं और कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हॉल में चार सदस्यीय कोर कमिटी की टीम ने की। संबों ने कहा कि इनमें प्रशांत किशोर के पास इसे लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण है। घोषणा समिति के सदस्य रत्नेश्वर ठाकुर ने कहा कि आज घोषित समिति स्थाई चुनाव होने तक काम करेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत रैली निकाल कर की गई। जहां कार्यकर्ताओं ने लंगट सिंह कॉलेज परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद एक रैली निकाली। ये रैली ज़िला कार्यालय में आकर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष के साथ काम करने के लिए 22 उपाध्यक्ष और 18 जिला सचिवों के नामों की भी घोषणा की गई। मंच संचालन जन सुराज विचार मंच के अध्यक्ष सह मीडिया समन्वयक डॉ के के कौशिक ने की।
इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरुण शाह, भूषण झा, रेणु पासवान, चठु सहनी, गोपाल शाही, सदरुल खान, सुदर्शन मिश्रा, किसान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र राय, उषा गुप्त, प्रज्ञा कुमारी, सकल देव सहनी, सहित सैकड़ों की संख्या में जन सुराज के सदस्य उपस्थित थे।ज़िला कार्यवाहक समिति में ज़िलाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, संगठन महासचिव सुदर्शन मिश्रा, महिला ज़िलाध्यक्ष उषा गुप्ता, किसान ज़िलाध्यक्ष विरेंद्र राय, मुख्य प्रवक्ता अब्दुल माजिद बनाए गए।

