NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
22-Jan-2024 06:13 PM
By First Bihar
PATNA: अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव की धूम मची हुई है। देशभर में लोग अपने अपने घरों में दीपावली का त्योहार मना रहे हैं। इसके साथ ही साथ मंदिरों और गंगा घाटों पर लोग दीप जलाकर इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं। एक तरफ जहां लाखों दीपों से अयोध्या का सरयू घाट जगमग हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ पटना में भी दीपावली मनाई जा रही है।
इस मौके पर अयोध्या के सरयू घाट, हनुमानगढ़ी में दीपक जलाए गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू के तट पर जमा हुए हैं और दीप जलाकर इस दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही साथ पूरी अयोध्या में हर घर को दीपों से रोशन किया गया है। उधर, दिल्ली में कनॉट प्लेस के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ 1,25,000 राम दीये रोशन किए गए हैं।
वहीं पटना के डाकबंगला चौराहा पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए हैं। पटना की सड़कें दीपो से जगमग हो गई हैं। हजारों की संख्या में लोग डाकबंगला चौराहा पर मौजूद हैं और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने हैं। उधर, पटना के गंगा घाटों पर भी लोग दीपोत्सव मना रहे हैं। पटना के साथ पूरा बिहार राममय हो गया है।