NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
21-Jan-2024 08:39 AM
By First Bihar
PATNA: कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है। खासकर राजधानी पटना के साथ साथ सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बरतने को कहा गया है।
दरअसल, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देश विदेश से बड़ी संख्या में मेहमानों के आने की संभावना है। जिसको देखते हुए बिहार पुलिस सीमावर्ती जिलों में पूरी तरह से अलर्ट पर है। वाहनों की जांच तेज कर दी गई है और सभी चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, प्रमुख बाजार, धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
22 जनवरी को राज्य के प्रमुख मंदिरों में होने वाले दीपोत्सव, शोभायात्रा आदि कार्यक्रमों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। फेसबुक, यूट्यूब, एक्स पर पोस्ट किए जा रहे मैसेज और तस्वीरों की चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। भड़काऊ पोस्ट व वीडियो को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।