BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
22-Jan-2024 11:34 AM
By First Bihar
PATNA: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद बिहार में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने 27 जनवरी तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। इस दौरान पुलिसकरमियों को बहुत जरूरी कारणों से ही छुट्टी की अनुमति मिलेगी।
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया है। जिसके बाद बिहार में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। सभी जिलों में अगले 48 घंटे के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया और किसी भी सदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लेने को कहा गया है।
राज्य के कुछ संवेदनशील जिलों जैसे- सीतामढ़ी, गया, पटना, पूर्णिया, नवादा, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर आदि में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी जिलों में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं ऐसे में महत्वपूर्ण जगहों पर चौकसी बढ़ा दी गई। प्रमुख मंदिर और चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ साथ अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
सभी थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, डीएसपी, एसडीएम और जिले के वरीय अधिकारियों को डीएम और एसएसपी की ओर से अलर्ट रहने को कहा गया है। पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, भिखमदास ठाकुरबाड़ी कदमकुआं, रामचौरा मंदिर मीठापुर, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, राजवंशीनगर बेली रोड स्थित हनुमान मंदिर, खाजपुरा शिवमंदिर पर विशेष तौर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।