PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
08-Mar-2024 06:38 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रमुख के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने जिले के एसपी के खिलाफ हमला बोला है। इस दौरान अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर गोपाल मंडल ने अपनी ही सरकार का पोल खोल दिया।
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि जब तक एसपी पूरण झा रहेंगे तब तक खूनी खेल होता रहेगा। उन्होंने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। गोपाल मंडल ने कहा कि जमीन के कारण प्रमुख के बेटे की हत्या हुई है। इस परिवार से पुराना नाता रहा है, इनको बराबर समाझाते रहते थे कि ढंग से रहिए और सतर्क रहिए लेकिन घटना हो गया।
गोपाल मंडल ने कहा कि यहां के डीएसपी तो ठीक हैं लेकिन एसपी नाजायज आ गया है। एसपी ठीक ठाक नहीं है और इनके रहने से बहुत खून होगा। अगर सरकार ने यहां के एसपी को नहीं हटाया तो हत्या की घटनाएं होती रहेंगी। अपराध को लेकर सरकार हमारी पूरी तरह से सजग है।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में सात साल खूब अपराध पर कंट्रोल हो गया था और अपराधियों के हथियार में गंज लग गए थे लेकिन बाद में पता नहीं किया हुआ। अगर पुलिस महकमें के लोग टाइट हो जाएं तो सबकुछ ठीक हो जाएगा। अभी भी दारू चल रहा है और उसपर से गलत एसपी आ गए हैं।