खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
05-Mar-2023 10:23 AM
By First Bihar
RANCHI : झारखंड के चतरा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एकसाथ 27 से अधिक बच्चे अचानक से बीमार पड़ गए। जिसके बाद आस- पास के इलाकों में कोहराम मच गया। इस बच्चों के बीमार होने की वजह जंगली फल का सेवन करना बताया जा रहा है। फिलहाल इनलोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया दिया गया है।
दरअसल, राजपुरा थाना क्षेत्र के पकरी गांव में उस समय अफरा -तफरी मच गई जब एक साथ 27 से अधिक बच्चे बीमार हो गए और इन्हें अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि, यह बच्चे के तबियत खराब होने की मुख्य वजह जंगली फल खाना है। बीमार बच्चों में से एक ने बताया कि हम लोग प्राइमरी स्कूल के पास के जंगल में फल खाने गए थे। उसके बाद हम सब बीमार हो गए।
वहीं, इस घटना को लेकर सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह ने बताया कि बीमार बच्चों की उम्र आठ से नौ साल के बीच में है। बच्चों को कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए 5 बच्चों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है।
इधर, इस घटना को लेकर राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार को समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है।