ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / प्रशांत किशोर करेंगे 20 से जिलों का दौरा, जानिए क्या है उनका प्लान..

प्रशांत किशोर करेंगे 20 से जिलों का दौरा, जानिए क्या है उनका प्लान..

18-May-2022 09:20 AM

PATNA : एक बार फिर से बिहार से अपने सियासी सफर की शुरुआत करने वाले प्रशांत किशोर अब गांव गांव घूमेंगे. जन सुराज अभियान की शुरुआत का पटना में एलान करने के बाद प्रशांत किशोर अब फायनली जमीन पर उतरने वाले है. इस के लिए वे लोक तंत्र की जननी  वैशाली  से अपने अभियान की शुरुआत कर अगले 3 महीनों में बिहार के सभी जिलों और अनुमंडल  मुख्यालय में घूम घूम कर लोगों को जन सुराज अभियान से जोड़ने का कमा करंगे.


जहां चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आगामी 20 मई से जिलों का दौरा आरंभ करेंगे. जन सुराज अभियान के तहत इसकी शुरूआत वैशाली से होगी. प्रशांत किशोर अपने तीन महीने की इस यात्रा में सभी जिला और अनुमंडल मुख्यालयों तक जायेंगे. 


बता दें दो अक्तूबर से उनकी तीन हजाार किलोमीटर की पदयात्रा आरंभ होने वाली है जिसके पहले वे जिलों का दौरा कर वो अपने अभियान की जानकारी लोगों को देंगे. वहीं जिलों के दौरा के समय वो शाली जिले में सात दिनों तक घूमेंगे और लोगों को अपने अभियान के बारे में विस्तार से बतायेंगे.


इस दौरान वे वाहन से ही सभी जिलों का भ्रमण करेंगे. दो अक्तूबर से प्रस्तावित पदयात्रा के बारे में प्रशांत किशोर ने बताया कि वह प्रतिदिन कम से कम 12 से 13 किलोमीटर पैदल चलेंगे. जहां वे विश्राम करेंगे, अगले दिन वहां से फिर यात्रा शुरू होगी. पूरी पदयात्रा में वह कोइ भी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे. पटना प्रवास पर आये प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने अभी सिर्फ अपना कार्यक्रम घोषित किया है. लोग बड़ी संख्या में मिलने आ रहे हैं. अभी मैं सबकी बात सुन रहा हूं. जानकारी हो कि प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में एक नया विकल्प को लेकर जन सुराज के बैनर तले पदयात्रा की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वो राजनीतिक दल का भी गठन करेंगे.