ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

दर-दर भटकने के बाद प्रदीप बालमुचू को मिला ठिकाना, कांग्रेस छोड़ आजसू में हुए शामिल

14-Nov-2019 03:06 PM

RANCHI: टिकट को लेकर दर-दर भटकने के बाद आखिर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू को आज ठिकाना मिल गया. वह कांग्रेस को छोड़कर आजसू में शामिल हो गए. आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने रांची ऑफिस में प्रदीप को सदस्यता दिलाई. 

कर्म भूमि को नहीं चाहता था छोड़ना

आजसू में शामिल होने के बाद प्रदीप ने कहा कि उनको कांग्रेस दूसरे सीट से उम्मीदवार बनाना चाहती थी, लेकिन वह अपना कर्मभूमि नहीं छोड़ना चाहते थे. प्रदीप ने कहा कि उनकी राजनीतिक शुरूआत आजसू से ही हुई थी और फिर वह आजसू में वापस आ गए है. वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.


हेमंत से भी की थी मुलाकात

प्रदीप ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. लेकिन हेमंत ने कोई भाव नहीं दिया था. प्रदीप की सीट घाटशिला महागठबंधन में जेएमएम के हिस्से में चली गई है. कांग्रेस की इस सीट पर जेएमएम ने अपना दावा किया था. लेकिन जेएमएम के आगे सरेंडर कर चुकी कांग्रेस ने इसका विरोध तक नहीं किया था. जिससे कारण यह सीट जेएमएम के खाते में चली गई. जेएमएम अपने जिला अध्यक्ष को यहां से उतारने की तैयारी में है. जिसके कारण प्रदीप को कांग्रेस छोड़ने की नौबत आ गई.