ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति

प्रधानमंत्री ने तेजस्वी से की फोन पर बात, लालू यादव के सेहत की ली जानकारी

05-Jul-2022 07:47 PM

PATNA: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को फोन किया। फोन पर बातचीत को दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ली। पीएम मोदी ने लालू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 


बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत स्थिर है। उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता है। कंधे में चोट लगने की वजह से लालू यादव पटना के पारस अस्पताल में इलाजरत हैं। यहां उन्हें ICU में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। इस दौरान लालू से मिलने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। उनकी तबीयत की जानकारी ले रहे हैं। 


सोमवार को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, जमुई सांसद चिराग पासवान समेत कई नेता लालू से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सभी नेताओं ने लालू यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोन आया। पीएम मोदी ने लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को फोन किया और लालू यादव की सेहत की जानकारी ली। पीएम मोदी ने लालू यादव के जल्द ठीक होने की कामना की।