मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला
31-Mar-2024 05:23 PM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज कर दिया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा देश कह रहा है की तीसरी बार मोदी सरकार, चार जून 400 पार। उन्होंने कहा कि अभी 10 साल में तो सिर्फ विकास का ट्रेलर दिखा है, अभी देश को बहुत आगे ले जाना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं, इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं और सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें जमानत नहीं मिल रही है। प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें मोदी पर चाहे जितने भी हमले करें, ये मोदी है रूकने वाला नहीं है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने देश को लूटा उसे लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि जब मोदी पूरी ताकर के साथ भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहा, इन्होंने इंडी गठबंधन बनाया है। इन लोगों को लगता है कि इससे मोदी डर जाएगा लेकिन मोदी डरने वाला नहीं है। मेरा भारत मेरा परिवार है। अबतक कई भ्रष्टाचारी जेल जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत तक नहीं मिल पा रही है। कहीं बिस्तर तो कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं, वॉशिंग मशीन से नोट निकल रहे हैं।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी अलांयस देश की अखंडता और एकता को तोड़ते रहे हैं। तमिलनाडु से कुछ किलोमीटर दूर एक टापू दीप है, ये द्वीप सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। देश आजाद हुआ हमारे पास था, लेकिन कांग्रेस ने चार पांच दशक पहले कह दिया यहां कुछ नहीं होता। मां भारती का एक अंग कांग्रेस ने काट कर भारत से अलग कर दिया। कांग्रेस के पाप का परिणाम है। मां भारती का टुकड़ा करने वाला इंडी गठबंधन देश का भला कर सकता है।