ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / news / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे, कुछ ही देर में मेगा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे, कुछ ही देर में मेगा रोड शो

12-May-2024 06:29 PM

By First Bihar

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गये हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कुछ देर में ही रोड शो पटना के भट्टाचार्य रोड से बाकरगंज के लिए निकलेगी। बता दें कि पीएम मोदी पहली बार पटना में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहेंगे। 


पीएम मोदी के स्वागत के लिए बीजेपी के कई नेता पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, नितिन नवीन सहित एनडीए के कई नेता पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एनडीए के तमाम नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। दो किमी लंबा रोड शो में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव मौजूद रहेंगे। रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा भवनों से नहीं सड़क किनारे बैरिकेडिंग के अंदर में खड़े लोग करेंगे।


पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किया गया था। एयरपोर्ट पर 100 अतिरिक्त सीआइएसएफ जवानों को तैनात किया गया था। साथ ही हरेक वाच टावर के बीच में भी जवानों की तैनाती की गई थी। पुराने और न्यू टर्मिनल भवन से भी नजर रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को ही रिहर्सल किया गया था।


वहीं, पीएम के आगमन को देखते हुए पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किया गया था। पटना में PM मोदी के होने वाले रोड शो को लेकर एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सामानों की भी सघन जांच की जा रही थी। एयरपोर्ट पर थ्री लेयर सिक्योरिटी ऐरेंजमेंट किया गया था। जिन यात्रियों का विमान शाम 5 से 7 के बीच में है, उन्हें 5:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंचने को कहा गया था।


इसके अलावा रविवार को पटना जंक्शन की दोनों पार्किंग सुविधा  यानी उत्तर एवं दक्षिण छोर अर्थात महावीर मंदिर एवं करबिगहिया  शनिवार की रात 10:00 बजे से रविवार की रात 10:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए केवल दक्षिण छोर (करबिगहिया छोर) पर पिक और ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पटना जंक्शन स्टेशन से बाहर निकलने के लिए यात्री करबिगहिया की तरफ से निकलेंगे।


आपको बताते चलें कि, पीएम आज पहली बार बिहार में रोड शो करने वाले हैं। वहीं पीएम रोड शो के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। राजभवन में ही उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई है। बिहार की राजधानी पटना आज भगवामय हो गई है। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद है।