ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का मेडिकल बुलेटिन जारी, जानिए.. अब कैसी है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का मेडिकल बुलेटिन जारी, जानिए.. अब कैसी है हीराबेन की तबीयत

29-Dec-2022 02:33 PM

DESK: अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक तबीयत में सुधार को देखते हुए हीराबेन को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। यूएन अस्पताल की ओर से गुरुवार की दोपहर हीराबेन मोदी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, हीराबेन की तबीयत में सुधार हो रहा है।


बता दें कि बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे थे और एयरपोर्ट से सीधे यूएन अस्पताल पहुंचे थे।


प्रधानमंत्री ने अस्पताल में करीब डेढ़ घंटा बिताया और डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी के बड़े भाई सोमाभाई भी मौजूद थे। फिलहाल यूएन मेहता अस्पतालके डॉक्टरों की टीम हीराबेन की तबीयत पर नजर बनाए हुए है और हीराबेन मोदी की तबीयत में तेजी से सुधार होने की बात कही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।


news image