Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
21-May-2024 08:48 AM
By First Bihar
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। पटना में सोमवार की देर शाम पीएम मोदी सीधे दिवंगत सुशील मोदी के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद प्रधानमंत्री पहली बार बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और चुनाव अभियान समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और बड़ी ही सागदी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार में पार्टी दफ्तर पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर बीजेपी कार्यकर्ता काफी खुश दिखे। प्रधानमंत्री करीब दो घंटे तक पार्टी दफ्तर में रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की नसीहत दी। इस दौरान वह एक प्रधानमंत्री की तरह नहीं बल्कि आम कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लोगों से मिले और बातचीत की।
पार्टी दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बहुत ही सहज भाव से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी दफ्तर में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुले मन से प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बातों को रखा और प्रधानमंत्री ने बड़े ही धैर्य से उनकी बातों को सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ-साथ ड्राइवर और स्वीपर से भी खुले मन से बात की।
पार्टी दफ्तर में बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘पटना में भाजपा कार्यालय जाने का सुअवसर प्राप्त हुआ। यहां कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। पार्टी को अपने ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं पर गर्व है’।

