ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल किया : शाह और राजनाथ सिंह समेत मौजूद रहे ये दिग्गज नेता

14-May-2024 12:27 PM

By First Bihar

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में मां गंगा और काल भैरव से आशीर्वाद लेने के बाद तीसरी बार बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वाराणसी डीएम के ऑफिस में जाकर पीएम मोदी ने अपने नॉमिनेशन का पर्चा भरा। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी और एनडीए के कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे।


दरअसल, वाराणसी संसदीय सीट से बीजेपी ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के आज आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएम के ऑफिस में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले प्रधानमंत्री वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर पूजा अर्चना की। गंगा आरती के साथ उन्होंने काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को खास बनाने के लिए बीजेपी ने बड़ी तैयारी कर रखी थी। बीजेपी और एनडीए के तमाम बड़े नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहे। पीएम के नामांकन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और मोदी कैबिनेट के कुल 36 मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में वीवीआईपी भी पीएम के नॉमिनेशन के दौरान काशी में मौजूद थे।


बता दें कि वाराणसी संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यानी 1 जून को वोटिंग होनी है। इस सीट से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को इस बार भी अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में थे। उस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने सपा की शालिनी यादव को करीब पांच लाख वोट से हराया था जबकि कांग्रेस के अजय राय तीसरे नंबर पर रहे थे।