ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / ‘यह झारखंड और दिल्ली नहीं बिहार है, हाथ लगाकर तो दिखाओ’ प्रधानमंत्री मोदी...

‘यह झारखंड और दिल्ली नहीं बिहार है, हाथ लगाकर तो दिखाओ’ प्रधानमंत्री मोदी को तेजस्वी का खुला चैलेंज

25-May-2024 07:03 PM

By First Bihar

PATNA: रोहतास के डेहरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है, जैसे ही हेलिकॉप्टर से चक्कर मारने का समय पूरा होगा वैसे ही ये लोग जेल जाएंगे। पीएम मोदी के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने उन्हें खुला चैलेंज दे दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि यह दिल्ली और झारखंड नहीं है बल्कि बिहार है, हाथ लगाकर तो दिखाओ।


दरअसल, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। रोहतास के डेहरी स्थित सुअरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहार के लोगों को यह गारंटी दी कि नौकरी के बदले जमीन लिखवाने वालों को जेल भेजा जाएगा। जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, हेलिकॉप्टर का दौरा समाप्त होते से भ्रष्टाचारी जेल जायेंगे।


पीएम मोदी के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी और एनडीए को खुला चैलेंज किया है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री हमसे डर गए हैं क्या? हार रहे हैं तो प्रधानमंत्री इस तरह का बयान दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी एक 34 साल के बिहारी नौजवान को डरा रहे हैं। बिहारी गुजराती से कभी डरता नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी यह झारखंड और दिल्ली नहीं है, ये बिहार है हाथ लगाकर तो दिखाओ।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहारी है और बिहारी किसी से डरता नहीं है। हमारे भगवान कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ है, प्रधानमंत्री डरा किसको रहे हैं। हमलोग क्यों डरेंगे। एक 75 साल के बुजुर्ग एक 34 साल के युवक को धमकी दे रहे हैं कि तुम हमको चुनाव में हरा रहे हो तो हम तुमको जेल भेज देंगे।