Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Aadhaar: अब नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर, गांव में ही बनवा सकेंगे नया आधार; DOB और नाम भी करा सकेंगे अपडेट, यहां खुलेगा सेंटर लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई
15-Nov-2023 06:31 PM
By First Bihar
RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बिरसा संग्रहालय जाने के दौरान एक महिला अचानक पीएम मोदी की गाड़ी के सामने आ गई। इस घटना के बाद पीएम का काफिला थोड़ी देर के लिए रूक गया।
दरअसल, बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा संग्रहालय जा रहे थे। इसी दौरान रेडियम रोड के पास अचानक एक महिला प्रधानमंत्री की गाड़ी के सामने आ गयी। इस घटना के बाद पीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में महिला को वहां से हटाया और काफिले को रवाना कराया।
इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रेडियम रोड का बताया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड पहुंचे थे, जहां उन्होंने 7200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। वहीं उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त जारी की। इस मौके परप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।