Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
20-May-2024 01:16 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री एक बार फिर सोमवार जी शाम में बिहार के दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे को लेकर सियासत गरम हो गई है। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने पीएम के दौरे से पहले उनपर हमला बोला है। सहनी ने कहा कि हार के डर से पीएम मोदी परेशान हैं। इसलिए बार-बार बिहार आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना पहुंचने से पहले वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के डर से प्रधानमंत्री काफी परेशान हैं। इसलिए बार-बार बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल में एक दिन भी उन्होंने यहां रात्रि विश्राम नहीं किया था। लेकिन इस बार ऐसा क्यों हो रहा है कि दूसरी बार वह पटना में रात्रि विश्राम कर रहे हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। देश के युवा मजबूती से मतदान कर रहे हैं। उन्हें पता है कि हमें देशभक्त बनना है न कि अंधभक्त बनना है। वर्ष 2014 के चुनाव के बाद देश के युवाओं को समझ में आ गया है कि मोदी के लिए ही अच्छे दिन आए हैं। देश के युवा को बीजेपी की सारी सच्चाइयों पता चल गया है। युवा मजबूती से इंडिया गठबंधन के साथ हैं।