Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
21-Sep-2023 06:56 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: संसद के विशेष सत्र का आज चौथा दिन है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद आज राज्यसभा में सरकार ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल पेश किया। इसे लेकर बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम तो कहते हैं कि प्रधानमंत्री की कुर्सी भी महिलाओं को दे दो। ये सब बेवकूफ बनाने वाली बात है।
कृषि मंत्री ने मीडिया से कहा कि अखबार के पहले पेज में हमने पढ़ा कि प्रधानमंत्री ने महिला बिल पेश किया। प्रधानमंत्री के बारे में जब खबर छापते हैं तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में खबर क्यों नहीं छापते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो 15 साल पहले ही महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि हम गरीबों, किसानों,अकलीयत और सभी जाति-धर्मों के लिए सोचते है और सोचा करेंगे यही हमारा काम है। बिहार में चालीस की चालीस सीट बीजेपी जीतने का दावा कर रही है मीडिया के इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्म करबे नहीं कीजिएगा और फल की चिंता कीजिएगा। कुमार सर्वजीत ने बीजेपी के बारे में कहा कि तैरना जानबे नहीं किजिएगा गंगा पार कर जइबा। इसलिए पहले कर्म कीजिए।
उन्होंने कहा कि टोला सेवक, विकास मित्र और बेचारा गरीब गुरबा भटक रहा था। जब बीजेपी के साथ सरकार थी तब तो इनके बारे में कुछ भी नहीं किया गया। महागठबंधन की सरकार आयी तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे करके दिखाया। अभी और नियुक्तियां निकलनी बाकी है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा दीदी सबके लिए करेंगे अभी ठहरिये।
कुमार सर्वजीत ने कहा कि 75 साल आजादी के हो गये लेकिन अभी भी लोग सड़क पर गरीब गुरबा भीख मांग रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। आप 40 सीट की बात कर रहे है लेकिन भीखमंगई को मिटाने की कभी बात नहीं की। गरीब गुरबा मंदिर के सामने आज भी भीख मांगता है। मंदिर से इतना चढ़ावा चढ़ता है कि उसका एक हिस्सा भी भिखारियों को देकर घर बना दिया जाता तब भी धन नहीं घटता।
बीजेपी पर कहा कि धर्म के बारे में सिर्फ वो लोग ही जानते हैं कि हमलोग नहीं जानते हैं क्या। हमारे नेता तेजस्वी यादव ने जो कमेटमेंट किया है उसे हम पूरा करेंगे। नियुक्ति पत्र जरूर बंटेगी। इंतजार करते रहिए। कुमार सर्वजीत ने मीडिया से कहा कि तेजस्वी के खून में क्या है मालूम है ना.. जब मालूम है कि वो किसका बेटा है..उनके खून के एक-एक रग में सामाजिक न्याय की परिभाषा भरी है.. क्या आपको अभी भी लगता है कि सपना पूरा नहीं होगा। तेजस्वी यादव ने जो वादा किया है वो जरूर पूरा करेंगे।
पटना से बिट्टू की रिपोर्ट..