ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

प्रधानमंत्री के पटना दौरे पर राजद ने की मांग, बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा

11-Jul-2022 02:40 PM

PATNA : बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए मंगलवार को पटना आ रहे हैं. उनके आगमन पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने एक बार बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की मांग उठाई है. पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहा कि ये अच्छा मौका है, जब उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मोदी के सामने स्पेशल स्टेट्स का मुद्दा उठाना चाहिए.


आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि बिहार का बहुत पुराना मांग रहा है कि विशेष राज्य की दर्जा दिया जाए. राबड़ी देवी ने सबसे पहले विशेष राज्य की दर्जा देने की मांग उठाई थी. इसके बाद से लगातार मांग हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि बिहार को स्पेशल स्टेट्स मिले. ऐसे में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी मांग रखने का बेहतर मौका मिलह है. सरकार को पीएम मोदी ने सामने अपनी मांग रखना चाहिए. 


मृत्युंजय तिवारी ने कहा 19 लाख रोजगार देने का वादा का क्या हुआ और इसको लेकर भी बिहार की जनता प्रधानमंत्री को खोज रही है. बिहार की जनता ने 39 सांसद दिए हैं. ऐसे में जो वादा किया है, वह निभाना पड़ेगा नहीं तो फिर 2024 के चुनाव में सत्ता से जाना होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पटना आ रहा हैं. लोगों को उम्मीद है प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री बिहार की वाजिब मांग विशेष राज्य के दर्जे की रखेंगे और पीएम घोषणा करेंगे. 


बता दें कि पीएम मोदी 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वो विधानसभा परिसर में विधानसभा भवन शताब्दी स्तंभ का उद्घाटन करने के साथ ही विधानसभा संग्रहालय के निर्माण की भी आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री विधानसभा गेस्ट हाउस के निर्माण की भी आधारशिला रखेंगे. विधानसभा संग्रहालय में बिहार में लोकतंत्र के इतिहास में अब तक हुई घटनाओं का विवरण होगा.