ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Aadhaar: अब नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर, गांव में ही बनवा सकेंगे नया आधार; DOB और नाम भी करा सकेंगे अपडेट, यहां खुलेगा सेंटर लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई

प्रधानमंत्री के कंधे पर सिर रखकर रोने लगे दलित नेता, गले से लगाते हुए बोले पीएम मोदी..ये मेरे छोटे भाई के समान हैं

11-Nov-2023 09:00 PM

By First Bihar

DESK: सिकंदराबाद के पैरेड ग्राउंड में आयोजित दलित महासभा (अनागरीना वर्गला वश्रिवरूप) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान मंच पर मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (MRPS) के नेता मंदा कृष्णा मडिगा भावुक हो गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधे पर सिर रखकर अचानक रोने लगे। उन्हें रोते देख पीएम मोदी ने मंदा कृष्णा मडिगा का हाथ पकड़कर सांत्वना दी और उन्हें गले से लगा लिया। जिसके बाद पीएम मोदी ने दलित महासभा को संबोधित किया। 


बता दें कि चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद आए हुए थे। इससे पहले सिकंदराबाद के पैरेड ग्राउंड में आयोजित दलित महासभा (अनागरीना वर्गला वश्रिवरूप) में वे शामिल हुए। मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति के नेता मंदा कृष्णा मडिगा ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान दोनों नेता आपस में बातचीत कर रहे थे तभी अचानक मंदा कृष्णा मडिगा पीएम मोदी के कंधे पर सिर रखकर रोने लगे। 


उन्हें रोता देख पीएम मोदी ने उन्हें किसी तरह संभाला और गले से लगाते हुए कहा कि मंदा कृष्णा मेरे छोटे भाई के समान हैं। इन्होंने बड़े प्रेम के साथ मुझे इस सभा में आमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने मंदा कृष्ण मडिगा की तारीफ करते हुए कहा कि इनसे वारंगल यात्रा के दौरान मुलाकात हुई थी। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत तेलुगु में दी। कहा कि उन्होंने सबसे पहले सम्मक्का और सरम्मा को याद करते हुए तेलंगाना मडिगा समुदाय को बधाई और धन्यवाद दिया।  


बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करना था। नई दिल्ली से विशेष विमान से पीएम मोदी बेगमपेट हवाई अड्डा पहुंचे थे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बेगमपेट एयरपोर्ट से पीएम मोदी परेड ग्राउंड के लिए रवाना हु्ए। जहां दलित महासभा (अनागरीना वर्गला वश्रिवरूप) में शामिल हुए।