ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / ‘हार के डर से परेशान हैं पीएम मोदी, इसलिए बार-बार आ रहे बिहार’...

‘हार के डर से परेशान हैं पीएम मोदी, इसलिए बार-बार आ रहे बिहार’ प्रधानमंत्री के दौरे पर मुकेश सहनी का अटैक

25-May-2024 05:51 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9वीं बार बिहार दौरे पर पहुंचे। पीएम ने पटना, काराकाट और बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के बिहार दौरे पर वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने हमला बोला है।


वीआईपी चीफ और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पीएम मोदी के बार-बार बिहार आने पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं। वह समझ चुके हैं कि इस बार हार रहे हैं, इसलिए बिहार आ रहे हैं। बिहार के लोग और युवा वर्ग हमारे साथ हैं।


वहीं ओवैसी के बिहार दौरे और गिरिराज सिंह के ओवैसी द्वारा उनके ऊपर टिप्पणी करने पर वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने कहा है कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। सबको चुनाव प्रचार करने का हक है। कोई आए या कोई जाए इसमें डिबेट करने की कोई बात नहीं है। 


छठे चरण के चुनाव को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि अच्छी वोटिंग हो रही है। कहीं कहीं से वोट बहिष्कार की खबरें आ रही हैं। हम चाहते है अधिकारी लोगों की समस्या को सुने।