बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट
07-Feb-2024 10:25 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज पहली मुलाकात हुई। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले। दिल्ली आने पर अमित शाह ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि पीएम मोदी से मिलने के लिए सीएम नीतीश बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे। जहां करीब दस मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को गुलदस्ता भेट की। पीएम मोदी ने बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने पर नीतीश को बधाई दी। वही सीएम नीतीश ने भी उन्हें आभार प्रकट किया।
बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। ऐसी संभावना जतायी जा रही है आगामी लोकसभा चुनाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में जेडीयू के नेताओं से भी मुख्यमंत्री मिलेंगे।
बता दें कि महागठबंधन से अलग होकर नीतीश ने बीजेपी से हाथ मिला लिया था। बीजेपी के साथ नीतीश के आते ही बिहार में सियासी भूचाल आ गया। जिसके बाद बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने और बीजेपी से दो डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी बनाये गये। हालांकि एनडीए की नई सरकार का बहुमत परीक्षण अभी बाकी है।
12 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और उसी दिन एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट भी होगा। बिहार की राजनीति के लिए 12 फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण होगा। इस दिन सरकार अपना बहुमत पेश करेगी। हालांकि आरजेडी की तरफ से दावा किया जा रहा है खेला अभी बाकी है।
फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले जी 20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन के डिनर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के पांच महीने बीत गये हैं। आज दिल्ली में फिर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। पीएम मोदी और अमित शाह की यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।