Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था
02-Feb-2024 05:13 PM
By First Bihar
PATNA: वह 2022 का साल था, जब ललन सिंह ने नीतीश कुमार को बीजेपी से अलग कर राजद के साथ जाने में सबसे अहम रोल निभाया था. नीतीश के पलटी मारने के बाद ललन सिंह के भी सारे पुराने तेवर हवा हो गये हैं. दिल्ली में आज जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बकायदा टाइम लेकर प्रधानमंत्री से मिलने पहुंच गये.
प्रधानमंत्री से ललन सिंह की ये मुलाकात संसद में हुई. संसद का सत्र चल रहा है और ललन सिंह ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था. नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने संसदीय चेंबर में मिलने के लिए बुलाया था. बड़ा गुलदस्ता लेकर ललन सिंह प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. बता दें कि ललन सिंह लोकसभा में जेडीयू के संसदीय दल के नेता हैं.
हालांकि दोनों के बीच मुलाकात काफी संक्षिप्त रही. जेडीयू के एक सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहले से व्यवस्ता थी. इसलिए काफी कम समय के लिए दोनों के बीच बातचीत हुई. वैसे ललन सिंह ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि सदन के अदंर जेडीयू आक्रमता के साथ बीजेपी का सपोर्ट करेंगे.
बता दें कि कुछ दिनों पहले तक ललन सिंह बीजेपी के सबसे कट्टर दुश्मन हुआ करते थे. ये सिलसिला तब से शुरू हुआ था जब बीजेपी ने उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाने से इंकार कर दिया था. 2021 में मोदी कैबिनेट के विस्तार के समय बीजेपी ने ललन सिंह को जेडीयू कोटे से मंत्री बनाने से साफ इंकार कर दिया था. बीजेपी ने आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया था. इसके बाद से ही ललन सिंह बीजेपी के सख्त खिलाफ हो गये थे. इसी फेरे में आरसीपी सिंह को जेडीयू से बाहर जाना पड़ा था.
कुछ दिनों पहले नीतीश जब पाला बदल कर बीजेपी के साथ जा रहे थे तो भी ललन सिंह ने चुप्पी साध रखी थी. वे मीडिया में कोई बयान नहीं दे रहे थे. हालांकि एक दिन पहले ललन सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला था और कहा था कि वे पप्पू हैं औऱ पप्पू ही रह जायेंगे. आज ललन सिंह ने एक कदम और बढाया और प्रधानमंत्री से मिलने पहुंच गये.