ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मुलाकात, रामनाथ कोविंद ने...

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मुलाकात, रामनाथ कोविंद ने जताई चिंता

06-Jan-2022 02:31 PM

DESK: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे में सुरक्षा चूक को गंभीरता से लिया है और चिंता व्यक्त की। 


बुधवार को पंजाब में पीएम के काफिले में हुई सुरक्षा चूक की राष्ट्रपति ने जानकारी ली। राष्ट्रपति ने इस गंभीर चूक पर चिंता जतायी। वही पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए आज एक हाई लेवल कमिटी का गठन किया है। वही यह मामलाअब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। शुक्रवार को इस याचिका पर कोर्ट सुनवाई करेगा। 


यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी उठाया गया। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने इस मामले को रखते हुए घटना पर रिपोर्ट लेने और पंजाब सरकार को दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की। वहीं कोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने का निर्देश दिया है।


इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। वहीं इस मामले में अब पंजाब सरकार ने उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया गया है। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव (गृह मामले एवं न्याय) अनुराग वर्मा शामिल होंगे। समिति तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 


इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है. इस घटना के मद्देनजर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. कहा कि कांग्रेस निर्मित यह घटना, एक ट्रेलर है, जो बताती है कि यह पार्टी कैसे सोचती है और काम करती है।