Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
26-Jul-2024 11:52 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल की कुर्सी जाने वाली है। यह बातें इस वजह से कही जा रही है क्योंकि बीती रात पार्टी ने उन्हें बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बाद अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक दिलीप जायसवाल को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। इस बात का संकेत आज बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान मिला।
दरअसल, बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सदन में भाजपा के विधायक संजय सरावगी के सवाल पर पूरक पूछने का आदेश स्पीकर नंद किशोर यादव ने दिया, उसके बाद संजय सरावगी अपने जगह पड़ खड़ा हुए और कहा की सवाल पूछने से पहले हम देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के लिए इस सदन में मौजूद दिलीप जायसवाल जी को बधाई देना चाहते हैं।
वहीं, उसके बाद जब संजय सरावगी अपना पूरक सवाल पूछने लगे तो विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि संजय जी आप किस बात की बधाई दे रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की या फिर मंत्री पद से हटाए जाने की। उसके बाद पूरा सदन थोड़े देर के लिए खुशनुमा हो गया। हालांकि सदन में मौजूद अन्य मेंबर भी इस पर कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि कॉडर बेस्ड भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है, परंतु हाल में सम्राट चौधरी जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब यह लागू नहीं दिख रहा था। लेकिन, कल उनके पद से हटाए जाने के बाद वापस से यह फार्मूला नजर आ सकता है। इसका संकेत आज देखने को मिल गया है। ऐसे में अब देखना है इसको लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।