सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
19-Sep-2022 02:00 PM
PATNA : आरजेडी के संगठन चुनाव से जुड़ी एक ताजा खबर सामने आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए एक बार फिर से जगदानंद सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है। जगदा बाबू फिर से आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे, इस बात पर मुहर पहले ही लग गई थी। फर्स्ट बयार ने आपको पहले ही अपनी खबर में बताया था कि लालू यादव फिलहाल जगदा बाबू को छोड़कर किसी और दूसरे पर प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी देने के लिए तैयार नहीं हैं। जगदा बाबू आज नामांकन दाखिल करने के लिए आरजेडी कार्यालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी के सामने उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर उनके साथ से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे हैं।
दरअसल, आरजेडी में फिलहाल सांगठनिक चुनाव का दौर चल रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्षों के चुनाव की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जगदानंद सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह को ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनाये रखने का फैसला लिया है। पिछले साल तेजप्रताप यादव से भिड़ंत के बाद ही जगदानंद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद का काम छोड़ने की इच्छा जतायी थी लेकिन लालू यादव ने उन्हें पद पर बने रहने को कहा था।
बीते रविवार को जगदानंद सिंह ने इशारा दे दिया था कि वे प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। जगदानंद सिंह ने कहा था कि उनका शरीर भले ही थक गया हो, मन नहीं थका है। बढ़ती उम्र के कारण वे पहले की तरह 12-12 घंटे तक काम नहीं कर पा रहे हैं, अब 6 घंटे ही काम कर पा रहे हैं। जगदानंद सिंह ने कहा था कि हर आदमी के रिटायर होने की एक उम्र होती है लेकिन पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तय करेंगे कि वे प्रदेश की कमान किसे सौपेंगे।