Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
14-Nov-2021 02:40 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: नवादा के अकबरपुर थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार की देर शाम दो स्कूली छात्राओं के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। प्रैक्टिकल की कॉपी देने के बहाने दोनों छात्राओं को घर पर बुलाया गया था। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। हैवानों के चंगुल से भागी दोनों छात्रा किसी तरह अपने घर पर पहुंची और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परेशान परिजन बच्चियों को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता द्वारा एक किशोर सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। थाने में मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की और एक किशोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही 2 लड़के मो.आबिद और मो. मुस्तफा ने एक किशोर के जरिए पड़ोस की रहने वाली 2 छात्राओं को प्रैक्टिकल की कॉपी देने के बहाने आबिद के घर पर बुलाया और दोनों छात्राओं के पहुंचते ही कमरे को बंद कर लिया। फिर दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान मोबाइल में वीडियो भी बनाया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए किशोर और उसके साथी मो.आबिद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी मुस्तफा अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। दोनों पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है चिकित्सीय जांच के साथ ही दोनों का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आरोपियों में एक शादीशुदा है जिसने नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।