बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Jun-2021 12:21 PM
SARAN : सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मुलाकात की है. मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद से लगातार तमाम नेताओं के उनके सीवान स्थिति पैतृक गांव जाने का सिलसिला जारी है. ओसामा से मुलाकात करने के लिए तमाम नेता प्रतापपुर पहुंच रहे हैं. लेकिन वहीं दूसरी तरफ ओसामा ने मशरक पहुंचकर प्रभुनाथ सिंह से मुलाकात की है.
सीवान और सारण की सियासत के लिए इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा अचानक से मशरक पहुंचे और वहां प्रभुनाथ सिंह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई. हालांकि इस मुलाकात के बाद ना तो प्रभुनाथ सिंह ने कुछ कहा और ना ही ओसामा ने. इस दौरान प्रभुनाथ सिंह के आवास के बाहर समर्थकों की बड़ी तादाद मौजूद रही.
आपको बता दें कि शहाबुद्दीन और प्रभुनाथ सिंह के बीच रिश्ते बेहद खास रहे हैं. शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में बंद थे और कोरोना होने के बाद दिल्ली में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ. पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह भी फिलहाल जेल में बंद हैं. पिछले दिनों उन्हें हजारीबाग जेल से पैरोल पर रिहा किया गया था. अपने घर में शादी समारोह होने के कारण प्रभुनाथ सिंह इन दिनों अपने पैतृक गांव में है.
लगातार यह खबरें आ रही हैं कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनका परिवार और समर्थक लालू परिवार से नाराज चल रहे हैं. ऐसे में प्रभुनाथ सिंह से ओसामा की यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है. प्रभुनाथ सिंह के आवास पहुंचे ओसामा ने फिलहाल अपने पत्ते तो नहीं खोले हैं. लेकिन इतना जरूर है कि अगर प्रभुनाथ सिंह की कोशिशें रंग लाई तो आरजेडी नेतृत्व से शहाबुद्दीन के परिवार की नाराजगी खत्म हो सकती है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...