ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल; चार लोग गिरफ्तार Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही... Bihar Crime News: नदी किनारे मिला था युवक का कटा सिर, अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई Bihar Bhumi: 'कलेक्टर' के पास अपार शक्ति...लोकहित मेंं करें प्रयोग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने 6 जिलों के DM से क्यों कहा ? जानें.. Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और व्रत नियम

PPE किट पहनकर ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचा था चोर, पुलिस ने 25 किलो सोना के साथ दबोचा

PPE किट पहनकर ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचा था चोर, पुलिस ने 25 किलो सोना के साथ दबोचा

21-Jan-2021 12:03 PM

DESK : देश में एक तरफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले  रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपराधी अब एक से बढ़कर एक तरीके अपना रहे हैं किसी भी घटना को अंजाम देने के लिए. ताजा मामला दिल्ली के कालाकाजी का है जहां एक चोर PPE किट पहनकर ज्वेलरी शॉप में चोरी करने पहुंच गया. हालांकि पुलिस ने आरोपी चोर मोहम्मद शेख नूर को गिरफ्तार कर लिया है. 


पुलिस ने आरोपी के पास से 25 किलो सोने के गहने बरामद किये हैं जिसकी कीमत 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद शेख नूर दूसरी इमारत की छत से घुसा था. शोरूम के आगे पीछे 5 हथियारबंद गार्ड  तैनात थे, फिर भी किसी को भनक नहीं लगी. सोने के गहने की चोरी के बाद वह बैग को ऑटो से ले गया था. यह फ़िल्मी अंदाज़ में इस साल की सबसे बड़ी चोरी की घटना थी.


बता दें कि आरोपी मूलरूप से हुबली का रहने वाला है और कालकाजी में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम करता है. पुलिस ने चोरी के इस मामले का 24 घंटे के अन्दर ही खुलासा कर लिया है. आसपास के लोगों का कहना था कि दुकान में सीसीटीवी कैमरों के साथ- साथ हथियारबंद गार्ड भी रहते हैं, लेकिन चोरों ने इतने शातिर तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया कि किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी.