ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

पोता-पोती को ले घर लौट रहे दादा को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा…

30-Aug-2024 09:10 AM

By First Bihar

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पोता-पोती को ले घर लौट रहे दादा को ट्रक ने रौंदा डाला। जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। 


जानकारी के मुताबिक, मसौढ़ी के पास पटना-गया स्टेट हाइवे-01 के धनरूआ बाजार में गुरुवार की रात 50 वर्षीय शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। काशीपुर निवासी शिवनारायण प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे वे मौके पर हीं दम तोड़ दिए। यह जहानाबाद में पढ़ने वाले पोता-पोती को लेकर काशीपुर घर लौट रहे थे। विजय प्रसाद खाने का सामान लाने के लिए धनरूआ में टेंपू से उतरे थे। तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। 


बताया जा रहा है कि घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने दौलता गांव के पास पकड़ लिया। इस बीच वहां के ग्रामीण चालक के पक्ष में उतर आए और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाकर चालक को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर स्टेट हाइवे जाम किया। इस दौरान लोगों द्वारा कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। मौके पर मौजूद लोग मुआवजा व चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। परिजनों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा था।