Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
08-Aug-2021 12:48 PM
PATNA : जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत वाले पोस्टर में सुबह सवेरे जनता दल यूनाइटेड के की अंदरूनी सियासत को गरमा दिया. दरअसल पार्टी के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा की तरफ से पटना में प्रदेश कार्यालय समेत कई जगहों पर पोस्टर लगवाए गए. इन पोस्टरों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को ही जगह नहीं दी गई. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पोस्टर लगवाने वाले अभय कुशवाहा पर कार्यवाही करने की बात कह डाली. इस मामले में अभय कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
फर्स्ट बिहार से बातचीत में अभय कुशवाहा ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर पोस्टर में भूलवश नहीं लगी. अभय कुशवाहा ने कहा है कि उन्होंने पोस्टर देखा नहीं है. अपने समर्थकों को उन्होंने पोस्टर लगवाने के लिए कह दिया था. अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर पोस्टर में नहीं है. तो यह गलती से हुआ है. हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है. आरसीपी सिंह पार्टी के नेता है और उनके स्वागत के मकसद से पोस्टर लगवाए गए. इसके बावजूद अगर पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ कोई कार्यवाही करता है तो वह उसका सामना करने को तैयार हैं.
अबे कुशवाहा ने कहा है कि ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उनकी तस्वीर पोस्टर में होनी चाहिए थी. आगे जो पोस्टर लगेंगे, उसमें इसका ख्याल रखा जाएगा. यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी तरफ से जो पोस्टर फिलहाल लगाए गए हैं, उन्हें हटाया जाएगा. अभय कुशवाहा ने कहा कि ऐसा नहीं है, जो पोस्टर लग चुके हैं, उन्हें हटाने का सवाल नहीं. हम नए पोस्टर में ललन सिंह को जगह देंगे. वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. अभय कुशवाहा ने कहा कि आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है. 16 अगस्त को पटना में युवा जेडीयू के कार्यकर्ता अपनी ताकत दिखाएंगे.