Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
27-Oct-2022 01:30 PM
By AJIT
BHAGALPUR: पर्व त्योहार में भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामला भागलपुर जिला परिषद कैम्पस का है जहां पोस्ट ऑफिस के सफाई कर्मी की बेखौफ अपराधियों ने ईंट से कुचल कर हत्या कर दी है।
भागलपुर में अपराधिक वारदात थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला एसएसपी ऑफिस के पास स्थित जिला परिषद कैम्पस की है जहां पोस्ट ऑफिस के सफाई कर्मी फुच्चो मंडल की हत्या अज्ञात अपराधियों ने ईंट से कुचल कर कर दी। बताया जाता है कि अपराधी चोरी की नीयत से पोस्ट ऑफिस के अंदर घुसे थे। इस दौरान पोस्ट ऑफिस का दरवाजा टूटा हुआ पाया गया।
घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सफाईकर्मी की हत्या क्यों की गयी इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।