ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / ‘पुल गिरे, भ्रष्टाचार के गुल खिले.. यह Act of God है’ : नीतीश...

‘पुल गिरे, भ्रष्टाचार के गुल खिले.. यह Act of God है’ : नीतीश और पीए मोदी पर तेजस्वी का तीखा तंज

23-Jun-2024 03:50 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लगातार ध्वस्त हो रहे पुलों को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। बिहार में आरडेडी इसे मुद्दा बनाकर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांग रही है। पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक सप्ताह के भीतर बिहार में तीसरा पुल गिरने के बाद केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा तंज किया है।


दरअसल, बिहार में जब महागठबंधन की सरकार थी, उस वक्त भागलपुर के अगुवानी घाट पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया था। इस घटना को लेकर बीजेपी ने खूब हंगामा मचाया था और तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव को इसके लिए दोषी करार दिया था।


बिहार में अब सरकार बदल गई है और आरजेडी विपक्ष की भूमिका में आ गई है। जबकि उस वक्त विपक्ष की भूमिका में रहकर हंगामा करने वाली बीजेपी अब सत्ता में है और एक के बाद एक कर तीन पुल गिरने के बाद भी सरकार ने चुप्पी साध रखा है। एक हफ्ते में तीन पुल गिर गए लेकिन सरकार की तरफ से इसको लेकर अबतक कोई एक्शन नहीं लिये जाने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हमला बोला है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है, ‘पुल गिरे, भ्रष्टाचार के गुल खिले। 18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उपमुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं हैं। जानकर कर भी क्या लेंगे? ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजनधारी लोग कह देंगे कि पुल ख़ुदक़ुशी कर रहा है या चूहे पुल  को कुतर रहे है’। 


उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी कहेंगे, “भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो, नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा। पुल गिरना 𝐀𝐜𝐭 𝐨𝐟 𝐆𝐨𝐝 है। ये मोदी की गारंटी से भी बड़ी गारंटी वाले पुल थे लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे कंक्रीट के पुल की क्या मजाल? मित्रों, बोलो- जय श्री राम’! 


तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर तंज करते हुए आगे लिखा है, ‘मुख्यमंत्री कहेंगे कि “पहले पुल गिरता था जी? अब हम लोग एक साथ आ गए है तो पुल गिर रहे हैं। जान लीजिए, एक-एक पुल गिर रहा है। गिर रहा है तो गिर रहा है। ऊ लोग इ किया है जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल के ई सब गड़बड़ करता रहता है। हम सब जाँच कराएंगे’