ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / पूजा सिंघल को कोर्ट से मिली राहत, निलंबित आईएएस को अंतरिम जमानत

पूजा सिंघल को कोर्ट से मिली राहत, निलंबित आईएएस को अंतरिम जमानत

03-Jan-2023 11:58 AM

RANCHI : मनी लांड्रिंग के आरोप झेल रही निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट में पूजा सिंघल को अंतरिम जमानत दे दी है। 25 मई से ही पूजा सिंघल जेल में बंद हैं और उनकी कई जमानत याचिकाएं अलग-अलग स्तर से रिजेक्ट की जा चुकी थी लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत शर्तों के साथ दी है।


झारखंड में मनरेगा घोटाला और साथ ही साथ मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी बेटी की बीमारी का हवाला देते हुए जमानत याचिका दायर की थी और कोर्ट ने उनकी याचिका को फिलहाल मंजूरी दे दी है। पूजा सिंघल झारखंड के अंदर 18 करोड़ के मनरेगा घोटाले में आरोपी हैं और मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई तरह के आरोप उनके ऊपर हैं। पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय ने बीते साल 11 मई को गिरफ्तार किया था।


आपको बता दें कि पूजा सिंघल को ईडी ने पूछताछ के लिए 10 मई को बुलाया था। 11 मई को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 25 मई से पूजा सिंघल रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं। इस बीच पूजा सिंघल को इलाज के लिए रिम्स में भी भर्ती कराया गया था। बीते 2 दिसंबर को ईडी ने एक और बड़ा एक्शन लेते हुए पूजा सिंघल की 82 करोड़ से ज्यादा की चल अचल संपत्ति जप्त कर ली थी। ईडी ने पूजा सिंघल से जुड़े बहुचर्चित पल्स हॉस्पिटल और पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर समेत दो बड़े भूखंडों को भी जब्त कर लिया था।