ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Politice On Bihar Flood: बिहार में बाढ़ पर सियासत शुरू, लालू की बेटियों...

Politice On Bihar Flood: बिहार में बाढ़ पर सियासत शुरू, लालू की बेटियों ने सीएम नीतीश के सिर फोड़ा लापरवाही का ठीकरा

29-Sep-2024 11:28 AM

By First Bihar

PATNA: पड़ोसी देश नेपाल और सीमावर्ती राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण कोसी, महानंदा समेत अन्य नदियां उफान पर आ गई हैं। कमोवेश राज्य की सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है हालांकि अब बाढ़ को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।


दरअसल, बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने इसका ठीकरा सीधे-सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फोड़ा है और कहा है कि मुख्यमंत्री और राज्य की सरकार अगर बाढ़ को लेकर सजग होते तो आज ऐसे हालात उत्पन्न नहीं होते। बिहार में लगातार पुल धराशायी हो रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री गहरी नींद में सो रहे थे।


लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र की RJD सांसद मीसा भारती ने बाढ़ को लेकर बिहार सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला है। मीसा भारती ने कहा है कि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ को लेकर तैयारी कर रखी होगी जब मेरे पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हुए तो मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी चुप क्यों थे। इस दौरान मीसा ने लगातार गिर रहे पुल-पुलिया को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।


वहीं सारण के बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने निकली लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि अभी जब बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में है, तब मुख्यमंत्री और अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में सोये हुए हैं और जब चुनाव का वक़्त आएगा तब जाग जाएंगे। हम तो कहते हैं कि उस वक़्त भी इन लोगों को सोये रहना चाहिए।