बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
07-Dec-2019 01:06 PM
JAMSHEDPUR: जिस खाकीवाले पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हो, जिस वर्दीवाले पर महिलाओं की सेफ्टी की दारोमदारी हो अगर वही पुलिसवाला हैवानियत की हदें पार कर दे तो आप क्या कहेंगे. जी हां खाकी वर्दी को दागदार करते हुए पुलिस वाले ने एक महिला के साथ जुर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. युवक के साथ मिलकर एक पुलिसवाले ने महिला के साथ गैंगरेप किया है.
युवक के साथ मिलकर पुलिसवाले ने किया गैंगरेप
इंसानियत को शर्मसार और वर्दी को दागदार करने वाली ये ख़बर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र की है. जहां मतदान के दौरान लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने आए पुलिस के एक जवान ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप किया है. हैवानियत की हद इतनी है कि पुलिस का जवान महिला के घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम देता है फिर महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसके जिस्म को दांत से काट डालता है.
पीड़िता के साथ मारपीट के बाद दांत से काटा शरीर
आरोपी जवान राजेंद्र सिंह मीणा और गांव का युवक कुलवंत महतो शराब पीकर पीड़ित आदिवासी महिला के घर में जबरन घुस गए. उसके बाद महिला का मुंह दबाकर उसे पास की झाड़ी में ले गए. इसके बाद दोनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने महिला की पिटाई की और पुलिस के जवान ने हैवानियत करते हुए उसके शरीर को दांत से काट डाला.
जेल भेजे गये आरोपी
सोनुआ थाना जाकर महिला ने आरोपी पुलिस जवान राजेंद्र सिंह मीणा और कुलवंत महतो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. सोनुआ थाना की पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया साथ ही घटनास्थल से सबूत भी इकट्ठा किए. जांच के बाद सोनुआ थाना की पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर बलात्कार का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.