मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
24-Feb-2023 12:00 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामनें आई है। बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए चलने वाली विभिन्न कल्याण योजनाओं में मिलने वाली राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। पुलिसकर्मियों के बच्चों और परिवार वालों को चिकित्सा और पढ़ाई समेत अन्य मौकों पर दी जाने वाली राशि को दुगनी करने का फैसला लिया गया है। साथ ही 24 पुलिसकर्मियों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दिया गया है।
बता दें कि, पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में डीजीपी आरएस भट्टी की अध्यक्षता में इस महत्वपूर्ण निर्णय को लिया गया है। इसके तहत बच्चों की शिक्षा से जुड़े 28 तरह के पाठ्यक्रमों में मिलने वाली राशि को बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस सहाय्य एंव कल्याण कोष से 60 आवेदनों को मंजूरी दी गई। साथ ही 7.40 लाख रुपए का भुगतान भी दिया गया है। साथ ही सहायता अनुदान से संबधित 390 आवेदन को भी मंजूरी देते हुए 35 लाख 74 हजार रुपए का भुगतान दिया गया।
इन कल्याण योजनाओं में मिलने वाली राशि को दुगनी की गई है
1.पुलिसकर्मियों के बच्चों के पढ़ाईः स्नातक के लिए 3600 से बढ़ा कर 7200 किया गया, एमबीए, बीटेक के लिए 20 हजार को बढ़ा कर 40 हजार किया गया, वहीं आईआईटी के लिए राशि 24 हजार से बढ़ाकर 48 हजार रुपए सालाना कर दिया गया है।
2.पुलिसकर्मियों पर आश्रितों के लिएः पुलिस सहाय्य एंव कल्याण कोष के द्वारा 43 विभिन्न तरह के रोगों के इलाज के लिए दी जाने वाली राशि को भी दुगनी कर दी गई है। साथ ही कैंसर, ओपन हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट और ब्रेन ऑपरेशन के लिए दी जाने वाली राशि को 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख कर दिया गया है।
3.शहीद कर्मियों के आश्रितोः अपने कर्तव्य करने के दौरान उग्रवादी या अपराधी गिरोह से मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के आश्रितों को परोपरकारीकोष से दो लाख रुपए एक मुश्त शहीद सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही मृत पुलिसकर्मी के प्रथम आश्रित को दी जाने वाली राशि 12 हजार रुपए के वार्षिक अनुदान को दुगना कर के 24 हजार रुपए कर दिया गया है।