ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी

Home / news / आखिर कहां से आया रुपक के पास अवैध हथियार, पुलिस करेगी परिजनों से...

आखिर कहां से आया रुपक के पास अवैध हथियार, पुलिस करेगी परिजनों से पूछताछ

15-Jul-2019 08:13 PM

By 9

PATNA:  फेसबुक से परवान चढ़े प्यार की नियती ऐसी होगी यह शायद रुपक ने भी नहीं सोचा था. अपनी प्रेमिका के प्यार में पागल रुपक ने आखिरकार उसकी रुसवाई से तंग आकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. लेकिन रुपक की मौत के बाद अब इस कहानी के कई पेंच खुलकर सामने आ रहे हैं. पुलिस इस बात की पड़ताल करने में लगी है कि आखिर किन परिस्थितियों में रुपक ने खुदकुशी की. साथ ही खुदकुशी करने के लिए रुपक के पास हथियार कहां से आए. इस मामले में पुलिस अब रुपक के परिवारवालों से पूछताछ कर सकती है. दरअसल इस लव स्टोरी के कई एंगल हैं. रुपक को पहले प्यार होता है, प्यार परवान चढ़ता है लेकिन इस बीच एक तीसरे की एंट्री ने रुपक की सारी कोशिशों पर पानी फेर दिया. बाद में रुपक की प्रेमिका के घरवालों ने भी उसे रुपक से मिलने को मना कर दिया. इन सब बातों से परेशान रुपक ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया लेकिन परिवारवालों के दबाव के आगे वो उससे मिलने नहीं जा सकी. इस बात से नाराज रुपक ने अपनी कार में ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली और जीवन लीला खत्म कर दी. पटना से राजन की रिपोर्ट