ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / बिहार : पुलिस वालों को जान से मारने की कोशिश, ASI और महिला...

बिहार : पुलिस वालों को जान से मारने की कोशिश, ASI और महिला सिपाही का सिर फटा

20-Jul-2021 04:32 PM

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में अंधविश्वास पर रोक लगाने पहुंची पुलिस पर गांव के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर दी जिससे एक महिला सामने दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए. पुलिस ने इस मामले में दो महिला समेत 16 लोगों को अरेस्ट कर लिया है. 


मामला थाना क्षेत्र के गंभीरा का है. दरअसल, सांप काटने से बच्चे की मौत को जादू टोना बताकर तीन महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा था. इस बात की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस अधिकारी पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही गांव वालों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले में एक महिला समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. बाद में कई थानों की पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को काबू में किया.


बताया जाता है कि अरुण राजवंशी के 5 साल के बेटे की मौत सांप काटने से हुई थी. अंधविश्वास के चक्कर में और भगत की बातों में आकर प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के हरला गांव से 3-4 महिला को बुलाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था. इस व्यवहार से तंग आकर एक महिला ने मेसकौर थाने को सूचना दे दी. सूचना पर ASI जितेंद्र कुमार दल बल के साथ गंभीरा गांव पहुंचाकर भगत के चंगुल से महिलाओं को छुड़ाने की कोशिश करने लगे. इससे नाराज होकर मृतक के परिजन ने पुलिस पर हमला कर दिया. जिसमें एएसआई और साथ रही महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई. 


मेसकौर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि एएसआई जितेंद्र कुमार और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमले की खबर सुनते ही एसपी डीएस सावला राम को सूचना दी. एसपी ने सीतामढ़ी थाना, हिसुआ थाना ,नरहट थाना और सिरदला थाना को दल बल के साथ गंभीरा गांव भेजा. सभी थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 महिला एवं 14 पुरुष यानी कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले आई. घायल एएसआई जितेंद्र कुमार और महिला जवान प्रियंका कुमारी को पीएचसी मेंसकौर में इलाज करवाया गया. उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.