ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

अनंत सिंह पर कार्रवाई के लिए FSL रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस, SSP ने वांटेड भूषण सिंह के मामले में ग्रामीण SP से मांगी रिपोर्ट

03-Aug-2019 02:32 PM

By 7

PATNA : गुरुवार को बाहुबली विधायक अनंत सिंह का ऑडियो सैंपल लिए जाने के बाद पटना पुलिस एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पटना की एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा है कि अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है और जांच प्रक्रिया में एफएसएल की रिपोर्ट एक अहम कड़ी होगी। एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा है कि पुलिस को एफएसएल के रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की प्रक्रिया अपनाएगी। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के एफएसएल लैब पहुंचने के दौरान वांटेड भूषण सिंह की मौजूदगी पर पटना एसएसपी गरिमा मलिक ने ग्रामीण एसपी से रिपोर्ट तलब की है। एसएसपी ने कहा है कि भूषण सिंह के खिलाफ एक मामले में जांच चल रही है लिहाजा ग्रामीण एसपी से रिपोर्ट तलब की गई है। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट