मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-May-2023 03:15 PM
By RANJAN
ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास से आ रही है जहां डिहरी में एक पुलिस वैन सहित तीन वाहन आपस में टकरा गयी। इस घटना में 4 पुलिस कर्मी और 3 अन्य लोग घायल हो गये हैं। जिसमें दो महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं। घायलों को डिहरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि डिहरी से बंजारी की ओर जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएमपी पुलिस लाइन के पास जब पुलिसकर्मियों को लेकर एक वैन जैसे ही सड़क पर निकली। एक मैजिक वैन से टक्कर हो गई। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार भी टकरा गई। जिस कारण पुलिस वैन में सवार महिला सिपाही श्वेता कुमारी और पुष्पा कुमारी को गंभीर चोटे आई है।
साथ ही हवलदार योगेंद्र प्रसाद साह और सिपाही अभिषेक कुमार भी घायल हो गए हैं। वही मैजिक वैन का ड्राइवर राकेश कुमार को भी गंभीर चोट लगी है। इस घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। थोड़ी देर के लिए डिहरी- बंजारी सड़क पर बीएमपी गेट के पास जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों के अलावे एक मैजिक वैन चालक और वैन में बैठी दो महिला भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों का इलाज निजी नर्सिंग में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।