UPSC परीक्षा में बिहार के लाल राघव झुनझुनवाला ने किया कमाल, पूरे देश में हासिल किया चौथा स्थान Bihar police : इनकम का हिसाब दो वरना ...! गृह विभाग ने अपने 9 अफसरों को भेजा नोटिस; हर हाल में इस डेट तक देना होगा ब्यौरा प्रभात रंजन हॉस्पिटल के पास चोरी, डॉक्टर के घर से करोड़ों रुपए उड़ा ले गए चोर; इलाके में मचा हडकंप Bihar Land Scam: बिहार में गैरमजरूआ जमीन को रैयती बनाकर नामांतरण का खेल, पूर्व CO समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar Land Scam: बिहार में गैरमजरूआ जमीन को रैयती बनाकर नामांतरण का खेल, पूर्व CO समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित, जानिए कौन हैं अनुज अग्निहोत्री; देश भर में हासिल किया पहला स्थान UPSC Result: अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर; देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट Bihar news : नीतीश कुमार होंगे चारों सदनों के सदस्य बनने वाले बिहार के चौथे नेता, जानिए बाकी तीन नेताओं का नाम Patna News: भीषण गर्मी में पावर कट से मिलेगी राहत, पटना में बिजली विभाग ने बनाया बड़ा प्लान; जानिए.. Patna News: भीषण गर्मी में पावर कट से मिलेगी राहत, पटना में बिजली विभाग ने बनाया बड़ा प्लान; जानिए..
24-Apr-2021 03:46 PM
By DEEPAK
NALANDA: जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रेड मारने गई पुलिस पर ही लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। मामला रहुई थाना क्षेत्र के धर्मसिंह बिगहा गांव का है। पुलिस के खिलाफ रहुई थाने में शिकायत दर्ज की गयी है।
बताया जाता है कि नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र स्थित धर्मसिंह बिगहा गांव में शादी का माहौल था। जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी थी। तभी इस दौरान उत्पाद विभाग को घर में शराब की स्टॉक रखे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने गृह स्वामी नीतीश कुमार के घर पर छापेमारी कर दी। हालांकि कि छापेमारी के दौरान एक बोतल भी शराब नहीं मिला। जिसके बाद गृह स्वामी नीतीश कुमार ने उल्टे पुलिस पर ही कैश और जेवरात लूट का आरोप लगाते हुए रहुई थाने में शिकायत दर्ज करायी। गृह स्वामी ने इस मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
गृह स्वामी के द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता नीतीश कुमार एक शराब माफिया है जो वारंटी भी है। केस से बचने के लिए नीतीश इस तरह का झुठा आरोप पुलिस पर लगा रहा है।