Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
27-Aug-2020 10:05 PM
BETTIAH : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी कई जिलों में शराब बेचने के मामले लगातार सामने आ रही है. शराबबंदी कानून को कारगार बनाने में जुटी बिहार पुलिस की टीम पर एक बार फिर से जानलेवा हमला हुआ है. पुलिस के ऊपर जमकर पत्थरबाजी की गई है. कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की है. जहां नगर थाना इलाके के बसवरिया गांव में छापेमारी करने जा रही पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है. शराब बिक्री की सूचना पर रेड मारने जा रही पुलिस की टीम को निशाना बनाया गया है. बदमाशों की ओर से पुलिसकर्मियों के ऊपर जमकर पत्थरबाजी की गई है. जिसमें तकरीबन आधा दर्जन पुलिसवाले जख्मी बताये जा रहे हैं.
बदमाशों की ओर से किये गए हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिहाल घबराने की कोई बात नहीं है. उधर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर जिले के सीनियर अफसर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.