Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
02-Jan-2024 04:01 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मीरगंज के सबेया मैदान के पास छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था। जिसमें अपर थानाध्यक्ष और एक एएसआई सहित कई पुलिस कर्मी हुए थे घायल। एसपी ने कहा है कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।
दरअसल, मीरगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि दलित बस्ती में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम दलित बस्ती में पहुंची थी, तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था। इस हमले में अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार और एएसआई सुरेश कुमार समेत कई जवान जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोपालगंज सदर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सबेया दलित बस्ती निवासी आमिर और रामू के बीच जमीन लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अबतक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।