ब्रेकिंग न्यूज़

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट

आशिक को लेकर महिला थाना पहुंची प्रेमिका, बोली- 8 साल से प्यार करते हैं, हम दोनों की शादी करा दीजिये

आशिक को लेकर महिला थाना पहुंची प्रेमिका, बोली- 8 साल से प्यार करते हैं, हम दोनों की शादी करा दीजिये

18-Feb-2020 03:36 PM

DESK : प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. अपने आशिक को लेकर महिला थाने पहुंची एक प्रेमिका पुलिसवालों से गुहार लगाई कि उसकी शादी प्रेमी के साथ करा दी जाये. लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे हैं. लड़की की परेशानी को समझते हुए पुलिसवालों ने महिला थाने में ही दोनों की शादी करा दी. 


घटना लखनऊ शहर के महिला पुलिस स्टेशन की है. जहां 8 साल का पुराना रिलेशनशिप थाने में आकर परवान चढ़ा. थाने में ही पुलिसवालों की मदद से एक प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली. दरअसल महानगर की रहने वाली किरण कनौजिया और बालागंज के मनीष कनौजिया एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे. दोनों 8 साल से रिलेशनशिप में थे. महिला थाने पहुंचकर दोनों ने शादी की गुहार लगाई.


पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय के निर्देश पर लखनऊ पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका की बड़ी मदद की. कमिश्नर के कारण ही दोनों की लव स्टोरी सफल हो पाई. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक किरण कनौजिया बीटेक की छात्रा हैं तो ग्रेजुएट मनीष प्राइवेट नौकरी के साथ पढ़ाई कर रहा है. बालागंज निवासी मनीष को करीब आठ वर्ष पहले अपने ननिहाल महानगर आने-जाने के दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाली किरण से प्रेम हो गया था. विवाह की बात भी चलाई गई, लेकिन किरण के परिवार वाले इस रिश्ते पर राजी नहीं थे.


मनीष तो किरण से ही विवाह करने की जिद पर अड़ा था. किरण के परिवार ने मनीष के खिलाफ लखनऊ के महिला थाने में अर्जी भी दे रखी थी. लेकिन कमिश्नर तक जब यह मामला पहुंचा, तो स्टोरी ही बदल गई. महिला थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर शारदा चौधरी ने दोनों की कहानी सुनी. दोनों से बात करने के बाद इंस्पेक्टर ने इस पर किरण और मनीष के परिवारों को भी थाने बुलाया. महिला थाना इंस्पेक्टर ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और दोनों परिवारों की सहमति से विवाद को सुलझाया गया और थाना परिसर में ही किरण मनीष की शादी करवा दी गई.