बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
11-Jul-2022 01:57 PM
ARA : बिहार के आरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां दो हत्या के मामले में जेल में बंद एक कैदी ने होटल में जाकर ख़ास तरीके से अपनी एनिवर्सरी मनाई। कैदी ने बड़ी चालाकी से अपनी बीमारी का बहाना बनाकर जेल से हॉस्पिटल पहुंच गया। वहां पुलिस से सेटिंग कर कार में कपड़े बदले। फिर शख्स शहर के ही एक होटल में गया और वहां उसने केक काटकर पार्टी की। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, SP को इस पूरे मामले की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद वह एक्शन में आ गए और दो थानों की पुलिस भेज दिया। आरा सदर अस्पताल में पुलिस उसकी खोजबीन करती रही। इस दौरान कार से पहुंचकर उसने कपड़े उतार दिए और तौलिया लपेटकर घूमने लगा। पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
कैदी कारीसाथ गांव के रहने वाले शिवपूजन सिंह का 48 साल का बेटा विनोद सिंह है। वह डबल मर्डर का आरोपी है। दरअसल, विनोद को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में हार्ट के इलाज के लिए जेल से पिछले हफ्ते लाया गया था। वो सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में था, लेकिन शनिवार की रात वह पुलिस से सेटिंग कर अपना सालगिरह मनाने होटल पहुंच गया। फिलहाल भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को मामले की सूचना मिली है।